Delhi: रुपया 76 पैसे मजबूत होकर 95.60 प्रति डॉलर पर बंद

Delhi:

Delhi: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी आई और डॉलर के मुकाबले यह 76 पैसे मजबूत होकर 95.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों के घटने और भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप से रुपये में यह मजबूती आई है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की टिप्पणी से बाजार को कुछ राहत मिली। उन्होंने संकेत दिया था कि ईरान से जुड़े मुद्दे पर कूटनीतिक वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है।Delhi: 

Read Also-WB पुलिस द्वारा गिरफ्तार बलिया का युवक ‘राज सिंह’ गिरफ्तार किए जाने के बाद हुआ रिहा

इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल में गिरावट से भी रुपये को बल मिला।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.30 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये में मजबूती बनी रही। कारोबार के अंत में रुपया 95.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 76 पैसे अधिक है।गुरुवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले बंद स्तर से उबरते हुए 50 पैसे की तेजी के साथ 96.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।Delhi: 

Read Also–पुलवामा हमले से जुड़े मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.29 पर रहा।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 2.18 प्रतिशत बढ़कर 104.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 231.99 अंक चढ़कर 75,415.35 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 64.60 अंक बढ़कर 23,719.30 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 4,440.47 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *