PM MODI: आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले को संबोधित किया है।कार्यक्रम में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विकसित भारत के संकल्प का मंत्र दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 19वें ‘रोजगार मेले’ के तहत देश के 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे कई अहम सेक्टरों में एंट्री करने वाले इन नए राष्ट्र-निर्माताओं को बधाई दी।
Read Also-Sonam Wangchuk: पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने खुद को ‘ऑनरेरी कॉकरोच’ बताया
पीएम ने साफ कहा कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प को पूरा करने में इन युवाओं की भूमिका सबसे अहम होने वाली है।
अपनी पांच देशों की हालिया राजनयिक यात्रा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने एक बेहद गर्व करने वाली बात साझा की। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ‘युवा जनसांख्यिकी’ और तकनीकी प्रगति को देखकर बेहद उत्साहित है। वैश्विक कॉर्पोरेट्स और बड़े देशों के नेता आज भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए बेताब हैं।PM MODI
प्रधानमंत्री ने बताया कि नीदरलैंड के साथ सेमीकंडक्टर, स्वीडन के साथ AI और डिजिटल इनोवेशन, नॉर्वे के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी, UAE के साथ स्ट्रैटेजिक एनर्जी और इटली के साथ क्रिटिकल मिनरल्स व डिफेंस जैसे क्षेत्रों में जो ऐतिहासिक समझौते हुए हैं, उनका सीधा फायदा देश के युवाओं को मिलेगा। उदाहरण के तौर पर ASML-टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स समझौते से ही भारत में हजारों नए रोजगार पैदा होने जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का युवा हर वैश्विक क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। देश में क्लीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और सेमीकंडक्टर जैसे नए सेक्टर्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जो एक नई इकोनॉमी के दरवाजे खोल रहे हैं। साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश हर सेक्टर में अभूतपूर्व निवेश कर रहा है, और यही निवेश युवाओं के लिए लाखों नए अवसर पैदा कर रहा है।”PM MODI
Read Also-JIO: हरियाणा में जियो भारत फोन बना मनोरंजन और डिजिटल भुगतान का नया माध्यम
पीएम मोदी ने देश में आ रहे जमीनी बदलावों को रेखांकित करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में कनेक्टिविटी सुधरने से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। चाहे जल जीवन मिशन के तहत साफ पानी हो या बिजली और इंटरनेट—इन बुनियादी सुविधाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ा दी है।PM MODI
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में नए नियुक्त हुए सरकारी कर्मचारियों को ‘कर्मयोगी’ बताते हुए एक बेहद जरूरी सलाह भी दी।पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी नौकरी सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है।PM MODI
