JIO: हरियाणा में जियो भारत फोन बना मनोरंजन और डिजिटल भुगतान का नया माध्यम

JIO:

JIO: जियो भारत, लाइव क्रिकेट, यूपीआई पेमेंट अलर्ट और सेफ्टी शील्ड जैसी सुविधाओं को एक साथ एक किफायती डिवाइस में ला कर उपभोगताओं को एक सुगम अनुभव प्रदान कर रहा है। चंडीगढ़, 21 मई, 2026: हरियाणा भर में क्रिकेट सीजन के बढ़ते रुझान के बीच, जियो भारत फोन, आम उपयोगकर्ताओं और छोटे व्यापारियों के लिए एक बहुउद्देशीय डिवाइस के रूप में उभरा है। यह फोन मनोरंजन, कनेक्टिविटी, उन्नत सेफ्टी शील्ड सुविधाओं और यूपीआई पेमेंट अलर्ट को सुगमता के साथ एक किफायती डिवाइस में ला कर एक लोकप्रिय साथी के रूप में उभरा है।JIO

Read Also-Tamil Nadu: कोयंबटूर में नाबालिग लड़की की हत्या में POCSO केस दर्ज, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

जियो के डिजिटल इकोसिस्टम द्वारा संचालित जियो भारत, उपयोगकर्ताओं को लाइव क्रिकेट एक्शन का आनंद लेने, संगीत स्ट्रीम करने और सैकड़ों लाइव टीवी चैनलों तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम बनाता है, जिससे यह परिवारों, युवाओं और दुकानदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है । व्यापारियों और लोकल कारोबारियों के लिए, जियो भारत फोन अपने साउंड पे फीचर के माध्यम से अतिरिक्त व्यावसायिक उपयोगिता भी प्रदान करता है, जो हैंडसेट से ही यूपीआई पेमेंट की तत्काल ऑडियो पुष्टि प्रदान करता है, जिससे अलग साउंड बॉक्स या आवर्ती किराये के शुल्क की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।JIO

Read Also-GOA : मज़दूरों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए बड़े श्रम कल्याण कार्यक्रम शुरू किए गए

जियो भारत कंपेनियन ऐप के ज़रिए, उपयोगकर्ता सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिनमें प्रियजनों के साथ लोकेशन शेयरिंग, स्पैम कॉल से सुरक्षा, फोन बैटरी मॉनिटरिंग और ऐप उपयोग नियंत्रण शामिल हैं। एक ही 4जी फोन में मनोरंजन, टेलीकॉम सेवाओं, सुरक्षा सुविधाओं और पेमेंट सत्यापन को एकीकृत करके, जियो भारत, हरियाणा भर में किफायती डिजिटल पहुंच का विस्तार करने और डिजिटल अडॉप्शन में तेज़ी लाने में मदद कर रहा है।JIO

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *