Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण गर्मी के बावजूद शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पवित्र हर की पौड़ी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोग गंगा नदी में पवित्र स्नान करने और गर्मी से राहत पाने के लिए यहां पहुंचे।Haridwar News Haridwar News Haridwar News
Read also- Foreign Relations: दिल्ली में PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। श्रद्धालुओं का कहना है कि गंगा का ठंडा जल और आध्यात्मिक माहौल उन्हें सुकून और राहत का अनुभव कराता है।वीकेंड के चलते भी हरिद्वार में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा देखने को मिला।Haridwar News
Read also- JP NADDA: ‘सरकार सभी AIIMS संस्थानों के स्टैंडर्ड को AIIMS दिल्ली जैसा बनाने पर फोकस कर रही है’
कई लोग अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के साथ-साथ छोटी छुट्टियों का आनंद लेने भी पहुंचे.प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
