दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, चाइनीज मांझा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Police Chinese Manjha, delhi police chinese manjha, banned chinese manjha, delhi kite market, delhi news, delhi police action against banned chinese manjha, दिल्ली क्राइम न्यूज, delhi ncr crime news, delhi news in hindi, delhi breaking news, delhi news latest
Delhi Police Chinese Manjha: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तम नगर इलाके से 2,040 रोल बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सप्लायर भी शामिल है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस कार्रवाई से कई गंभीर हादसों और पक्षियों की मौत जैसी घटनाओं को टाला जा सका है।क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तम नगर के हनुमान मार्केट स्थित एक परिसर में प्रतिबंधित सिंथेटिक चाइनीज मांझा अवैध रूप से स्टोर किया गया है।

Read also- पंजाब के कपूरथला जेल में हंगामे के बाद तीन घायल, पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का किया इस्तेमाल 

इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर ग्राउंड फ्लोर के परिसर से 34 कार्टन बरामद किए, जिनमें हर कार्टन में 60 रोल यानी कुल 2,040 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिला। (Delhi Police Chinese Manjha) मौके पर परिसर के मालिक शैंकी सिंघल उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक यह प्रतिबंधित मांझा पैदल चलने वालों, बाइक सवारों, बच्चों और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है और हर साल पतंगबाजी के सीजन में कई हादसों की वजह बनता है।
पूछताछ में आरोपी शैंकी सिंघल उर्फ कालू ने खुलासा किया कि स्वतंत्रता दिवस के पतंगबाजी सीजन में मोटा मुनाफा कमाने के लिए उसने व्हाट्सएप के जरिए उत्तम नगर के पतंग कारोबारी मनमोहन से 34 कार्टन प्रतिबंधित चाइनीज मांझा खरीदा था और हनुमान मार्केट स्थित अपनी मौसमी दुकान में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए स्टॉक किया था। जांच के दौरान पुलिस ने सप्लायर मनमोहन को भी ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। मनमोहन ने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिवार का होलसेल पतंग कारोबार चलाता है और ज्यादा मांग के चलते उसने मुनाफे के लिए इस प्रतिबंधित मांझा की सप्लाई की।Delhi Police Chinese Manjha Delhi Police Chinese Manjha

Read also- प्रकाश राज ने खत्म की ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

गिरफ्तार आरोपी शैंकी सिंघल 36 साल का है, 10वीं तक पढ़ा है और पहले भी उत्तम नगर थाने में POCSO एक्ट समेत कई धाराओं के तहत शामिल रह चुका है। वहीं 52 वर्षीय मनमोहन भी 10वीं तक पढ़ा है और उसके खिलाफ बिंदापुर थाने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की इस बड़ी कार्रवाई से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के अवैध कारोबार पर चोट पहुंची है। पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से कई लोगों और पक्षियों की जान बचाने में मदद मिली है।Delhi Police Chinese Manjha

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *