एक्शन में तमिलनाडु सरकार, जघन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश

TVK: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने सोमवार को पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि यौन अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत मामले दर्ज किए जायें, उनकी तेजी से जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। कोयंबटूर में 10 वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न और उसकी निर्मम हत्या की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।TVK:

Read Also- दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा जिमखाना क्लब मामला, केंद्र के आदेश के मंगलवार को होगी सुनवाई

दोषियों को कड़ी सजा मिले- इस दौरान उन्होंने कहा कि जघन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आरोपियों को कठोर दंड दिलाया जाए।समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने महा न्यायवादी (एटॉर्नी जनरल) को निर्देश दिया कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामलों में मुकदमों की सुनवाई तेज की जाए। साथ ही एहतियाती उपाय और जन-जागरूकता भी की जाए।TVK:

Read Also-  Saudi Arabia: मुसलमानों ने युद्ध संबंधी चिंताओं के बीच भीषण गर्मी में वार्षिक हज यात्रा की शुरू

यौन अपराधों में तुरंत मामले दर्ज हों- सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय ने अधिकारियों से कहा, “यौन उत्पीड़न के मामलों की त्वरित सुनवाई होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए, ताकि यह दूसरों के लिए भी निवारक साबित हो।TVK:

बैठक में मुख्य सचिव एम. साईकुमार, गृह सचिव के. मणिवासन, महाधिवक्ता विजय नारायण, सामाजिक कल्याण और महिला अधिकार विभाग की सचिव मरियम पल्लवी बलदेव, पुलिस महानिदेशक संदीप रॉय राठौड़ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।TVK:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *