Crime News: तेलंगाना के वनपर्थी जिले में बुधवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने “बढ़ते कर्ज” के कारण कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना किला घनपुर मंडल के सालकिलापुर गांव में रात एक बजे और 1:30 बजे के बीच हुई।Crime News:
Read Also: Tamil Nadu: विलुप्पुरम में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के वेतन में देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन
पुलिस ने कहा कि उसने 50 एकड़ का आम का एक बाग पट्टे पर लिया था और वहीं अपने परिवार के साथ रह रहा था।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी (35) और बच्चों को पानी के गड्ढे में धकेल दिया और बाद में फांसी लगा ली।उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी और बच्चों के डूबने की आशंका है परंतु मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि लड़के के हाथ बंधे हुए पाए गए थे।Crime News:
Read Also: Kakoli Ghosh: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
प्रारंभिक जांच के आधार पर, अधिकारी ने कहा कि वह व्यक्ति और उसकी पत्नी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त थे तथा उनके समक्ष आर्थिक परेशानियां भी थीं।ग्रामीणों के अनुसार, उस व्यक्ति ने 60 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक का कर्ज लिया था। हालांकि, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति ने अपने फोन पर एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया और दो-तीन लोगों के नाम बताए जिन्होंने कथित तौर पर ऋण चुकाने को लेकर उस पर दबाव डाला था। Crime News:
