Share Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स बुधवार को लगातार दूसरे दिन 142 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी में मामूली छह अंक की गिरावट रही। पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितता के बीच निवेशकों के सतर्क रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा पूंजी निकासी से बाजार नुकसान में रहा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 141.90 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 75,867.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से 20 में बढ़त में रहे, जबकि 10 में गिरावट रही। Share Market
Read Also- पॉलिटेक्निक कॉलेज में रैगिंग की खौफनाक वारदात, सीनियर छात्र ने जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 76,224.68 अंक तक गया और नीचे में 75,748.21 अंक तक आया। कुल मिलाकर इसमें 476.47 अंक का उतार-चढ़ाव आया।पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 6.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 23,907.15 अंक पर रहा।सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस,आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में प्रमुख रूप से गिरावट रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, इटर्नल, एनटीपीसी और टाटा स्टील शामिल हैं। Share Market
Read Also- Kakoli Ghosh: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.24 प्रतिशत टूटकर 96.35 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। Share Market
अमेरिकी बाजार मंगलवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए थे।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,407.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 479.26 अंक टूटकर 76,009.70 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 118 अंक के नुकसान में रहा था। Share Market
