Technology: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिटी इलेक्ट्रिक बस सर्विस का किया शुभारंभ

Technology:

Technology: पानीपत में किए गए शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा- ‘पानीपत की पावन धरती से हरियाणा में ग्रीन पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था का विस्तार कर रहे हैं । पानीपत से पांच जिलों के लिए 80 सिटी इलेक्ट्रिक बसों को रवाना करते हुए हर्ष हो रहा है। यह केवल बसें नहीं हरियाणा के स्वच्छ, सुगम और आधुनिक परिवहन के भविष्य की शुरुआत हैं। आज ही पानीपत में 7 करोड़ रुपए की लागत से बने इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी उद्घाटन किया गया है। प्रदेश के आठ जिलों में इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण कार्य जारी है। यह ई बस सेवा पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करेगी और प्रदूषण को भी घटाएगी।Technology

Read Also-GUJARAT: प्राकृतिक खेती से सफलता की नई मिसाल कायम कर 50 किस्मों के केले उगा रहे कल्पेश पटेल

मुख्यमंत्री ने आगे अपने संबोधन में कहा- ‘शहरी जीवन को आसान और ज्यादा पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए हरियाणा सिटी बस सर्विस एक नई क्रांति ले कर आ रही है। वर्तमान में पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला और रोहतक समेत 10 बड़े शहरों में सिटी बस सेवा उपलब्ध है। यह नए हरियाणा की नई यात्रा और नए संकल्पों को पूरा करने की हमारी दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रतीक है।

गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे महानगरों के लिए 650 स्टैंडर्ड फ्लोर एसी बसों की भी शुरूआत की जा रही है। चंडीगढ़- दिल्ली एयरपोर्ट, गुरुग्राम और चंडीगढ़ से मुख्य धार्मिक स्थलों जैसे कटरा, सालासर, खाटू श्याम, हरिद्वार, अमृतसर आदि की यात्रा के लिए हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद भी की जाएगी”।Technology

Read Also-International: सऊदी अरब की जेल में 20 साल काटने के बाद केरलम लौटे अब्दुल रहीम

मुख्यमंत्री ने आखिर में अपने संबोधन में कहा- ‘हरियाणा राज्य परिवहन को कार्य कुशलता के कारण देश में श्रेष्ठ परिवहन सेवा माना जाता है। पिछले साढ़े 11 वर्षों में 2038 ड्राइवर और 1004 कंडक्टर हरियाणा राज्य परिवहन सेवा में नियमित पदों पर भर्ती किए हैं । प्रदेश में भारी वाहनों के चालकों को प्रशिक्षण देने के लिए 7 नए चालक प्रशिक्षण संस्थान भी खोले गए हैं। हम परिवहन सेवाओं को निरंतर आधुनिक व उत्तम बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं’।Technology

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *