Karnataka: डी. के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के ऐलान से कदाससिद्धेश्वर मठ में जश्न का माहौल

Karnataka: डी. के. शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के लिए तैयार हैं। ऐसे में लोगों का ध्यान श्री कदाससिद्धेश्वर मठ पर भी जा रहा है। तुमकुरु जिले के तिपतुर तालुक में नोनाविनकेरे के मठ के साथ उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है। मठ का नेतृत्व शिवकुमार के आध्यात्मिक गुरु श्री कारी वृषभ देशिकेंद्र स्वामीजी करते हैं। माना जाता है कि ये मठ शिवकुमार के राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण घटनाओं और उनके करियर के चुनौतीपूर्ण दौर में मददगार रहा है।Karnataka:

Read Also:  दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत ढहने से एक की मौत और 13 लोगों का रेस्क्यू, घटनास्थल पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता ने कही ये बात

मठ के भक्तों ने बताया कि शिवकुमार लंबे समय से वहां के अनुयायी रहे हैं। उन्होंने सालों से इस संस्था के साथ करीबी संबंध बनाए रखा है। कई श्रद्धालु इस खबर से खुश थे कि शिवकुमार राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने इसे उनकी राजनीतिक मजबूती और सालों तक मेहनत का नतीजा बताया।तिपतुर के कांग्रेस विधायक ने भी बताया कि शिवकुमार को लंबे समय से मठ का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के साथ पवित्र मठ में आने वाले कई श्रद्धालुओं को सफलता और समृद्धि मिली है। Karnataka:

Read Also: आंध्र प्रदेश: तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में 5 लोग डूबे, शवों की तलाश जारी

डी. के. शिवकुमार तीन जून कोे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालेंगे। मठ में आस्था रखने वाले और स्थानीय नेता उनके इस पद पर पहुंचने को राजनीतिक मजबूती और आध्यात्मिक आस्था का संगम मानते हैं।उन्हें उम्मीद है कि शिवकुमार का नेतृत्व राज्य में कल्याणकारी कार्यों और विकास को नए मुकाम तक पहुंचाएगा।Karnataka:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *