दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत ढहने से एक की मौत और 13 लोगों का रेस्क्यू, घटनास्थल पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता ने कही ये बात

दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत के ढह जाने से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, जबकि अब तक कुल 13 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से राहत व बचाव कार्य को लेकर चर्चा की। CM रेखा ने पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे पर चिंता व्यक्त कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी बात कही है।

Read Also: आंध्र प्रदेश: तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में 5 लोग डूबे, शवों की तलाश जारी

आपको बता दें, दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलजाब इलाके के वेस्टर्न मार्ग स्थित यह पांच मंजिला इमारत शनिवार शाम को ढह गई थी। इस भवन में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कई कार्यालय संचालित हो रहे थे। हादसे के समय इसकी ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य जारी था। अधिकारियों ने बताया कि इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई है और उसका मलबा पास में स्थित टिन शेड वाली कैंटीन पर जा गिरा, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अक्सर आते थे। इस हादस में एक 26 वर्षीय युवक की मौत हुई है और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, हालांकि वह घायल अवस्था में हैं।

Read Also: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल, बोले- 2027 में तीसरी बार बनेगी BJP सरकार

इस हादसे और जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर CM रेखा गुप्ता ने कहा है कि, “साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत गिरने की घटना से मैं बेहद चिंतित हूँ। NDRF, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, DDMA, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। मलबे में फँसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्थिति पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है, और सभी संबंधित एजेंसियाँ आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *