Sports News: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका में होने वाली आगामी तीन देशों की श्रृंखला के लिए भारत ए टीम में चोटिल रियान पराग की जगह ली है। बीसीसीआई ने रविवार को इसकी जानकारी दी।राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग हैमस्ट्रिंग की चोट के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में खेले थे। उम्मीद है कि रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) सहित उन्हें लगभग तीन महीने तक खेल से बाहर रहना पड़ेगा।भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाली यह तीन देशों की श्रृंखला नौ जून से शुरू होगी।Sports News:
Read Also: West Bengal: शुभेंदु सरकार का सोमवार को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्री लेंगे शपथ
बीसीसीआई ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी तीन देशों की श्रृंखला के लिए भारत ए टीम में रूतुराज गायकवाड़ को शामिल किया है। उन्होंने उप-कप्तान रियान पराग की जगह ली है जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। ’’विज्ञप्ति में आगे कहा गया, ‘‘रियान के रिहैबिलिटेशन की देखरेख बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ द्वारा की जाएगी।’’Sports News:
Read Also: एशियन गेम्स ट्रायल्स के लिए 53kg वर्ग में विनेश फोगाट की एंट्री को WFI ने किया स्वीकार
तीन देशों की श्रृंखला के लिए भारत ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रूतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधू, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।Sports News:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
