IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शानदार ऑलराउंड गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 155 रन पर आठ विकेट पर रोक दिया।
Read Also: दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत ढहने से एक की मौत और 13 लोगों का रेस्क्यू, घटनास्थल पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता ने कही ये बात
उच्च क्रम के बल्लेबाजों के पावरप्ले के अंदर ही आउट हो जाने और बल्लेबाजी क्रम में बदलावों के कारण 2022 के विजेता पूरी तरह से धराशाई हो गए।टाइटंस के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 50 रन बनाकर नाबाद रहते हुए सर्वोच्च स्कोर किया, लेकिन उनका कोई भी बल्लेबाज मैच पर अपना दबदबा कायम नहीं कर सका।IPL 2026:
Read Also: आंध्र प्रदेश: तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में 5 लोग डूबे, शवों की तलाश जारी
रसिक सलाम ने 4-0-27-3 का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि आरसीबी के वरिष्ठ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (2/29) और जोश हेज़लवुड (2/37) ने दो-दो विकेट लिए।संक्षिप्त स्कोर: गुजरात टाइटंस: 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन (वाशिंगटन सुंदर 50 रन नाबाद; भुवनेश्वर कुमार 2/29, जोश हेजलवुड 2/37, रसिक सलाम 3/27)।
