गुरुग्राम के स्वर्ण जयंती पार्क में CM नायब सिंह सैनी ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

Gurugram

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गुरुग्राम स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला के अंतर्गत योगाभ्यास किया। इस दौरान CM सैनी ने योग की कई मुद्राएं भी की और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। Gurugram

आपको बता दें, CM नायब सिंह सैनी ने आज जून महीने के पहले दिन महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) पहुंचकर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला में हजारों लोगों के साथ योग अभ्यास किया। इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक बिमला चौधरी, विधायक मुकेश शर्मा एवं विधायक रणधीर पनिहार भी उपस्थित रहे। यहां योग आयोग हरियाणा के चेयरमैन जयदीप आर्य ने योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास कराया। Gurugram

Read Also: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू, महिला यात्रियों ने की CM की सराहना

यहां योगाभ्यास कर CM नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर किए पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, “गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेज़र वैली) में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला के अंतर्गत परिवारजनों के साथ योगाभ्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। Gurugram

माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के प्रयासों से योग आज पूरे विश्व में भारत की प्राचीन धरोहर का गौरव बन चुका है और स्वास्थ्य, संतुलन एवं शांति का प्रतीक बन गया है। उनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने वैश्विक स्तर पर एक विशेष पहचान स्थापित की है।” Gurugram

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *