पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली BJP सरकार ने राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की योजना शुरू कर दी है। राज्य में शुरू हुई इस खास योजना को लेकर महिला यात्री CM की सराहना भी कर रही हैं। Bengal
आपको बता दें, BJP के चुनावी वादे के तहत, महिलाएं अब पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से चलाई जाने वाली बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। महिलाएं किसी भी बस स्टैंड पर कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाकर इस सेवा का लाभ उठा सकती हैं। आने वाले समय में, महिलाएं स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करके भी इस मुफ्त बस सेवा का लाभ उठा सकेंगी। Bengal
Read Also: LPG सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर इजाफा, कमर्शियल और छोटू सिलेंडर के बढ़े दाम
इसको लेकर बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी ने अपने ‘X’ पर किए एक पोस्ट में कहा है कि, “पहाड़ों से लेकर मैदानों तक महिलाओं को मिल रहा है मुफ़्त परिवहन का लाभ । देश की नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए, पश्चिम बंगाल ने प्रगति की है। Bengal
राज्य की मातृ शक्ति ने भय में नहीं, बल्कि आश्वासन में अपना विश्वास जताया है। चुनावों से पहले BJP द्वारा किए गए ‘विश्वास की शपथ’ (Oath of Trust) के वादे को पूरा करने के लिए और आदरणीय मोदी जी के मार्गदर्शन को अपनी प्रेरणा मानते हुए, आज से पश्चिम बंगाल में BJP सरकार ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुरूप, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक—सभी सरकारी बसों में मातृ शक्ति के लिए मुफ़्त परिवहन की व्यवस्था शुरू कर दी है। Bengal
राज्य सरकार पश्चिम बंगाल की मातृ शक्ति की सुरक्षा, सामाजिक प्रगति, आत्मनिर्भरता और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
