नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने आज से भारत के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निमंत्रण पर वह नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरे पर नितिन नबीन के अलावा वह PM मोदी व अन्य कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इन पांच दिनों में उनके कई कार्यक्रम हैं।
Read Also: UP: वाराणसी में पुलिस ने सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया, 13 लोग गिरफ्तार
रबी लामिछाने आज दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य RSP और BJP के बीच दल-स्तरीय संबंधों को मजबूत करना है। दोनों नेता संगठनात्मक प्रणालियों, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और जन-केंद्रित राजनीति पर चर्चा करेंगे। संभावना है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात कर सकते हैं। दोनों देशों के आपसी संबंधों को लेकर भी उनकी ये यात्रा काफी अहम है।
यह यात्रा आज से शुरू होकर 5 जून 2026 तक चलेगी। उनके साथ उनकी पत्नी निकिता पौडेल और पार्टी के सांसद बिपिन कुमार आचार्य, दीपक बोहरा व प्रदीप आचार्य भी शामिल हैं। राजनीतिक मुलाकातों के बाद रबी लामिछाने की अयोध्या की निजी यात्रा भी प्रस्तावित है।
