उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने एक सट्टेबाजी रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है। इस गिरोह में शामिल कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके डिजिटल वॉलेट से 1 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।
आपको बता दें, वाराणसी में पुलिस ने बीते सोमवार को एक रिहायशी इलाके के एक फ्लैट में छापा मारा और इस सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बताया कि सट्टेबाजी मामले में संलिप्त 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो IPL से जुड़ी अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में सक्रिय रूप से मदद कर रहे थे। इस रैकेट के सरगना वाराणसी के ही रहने वाले रितेश और रवि यादव हैं।”
Read Also: नागपुर पुलिस ने किराए के फ्लैट से 2.25 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन किया ज़ब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
इस रैकेट के सरगना वाराणसी के रहने वाले हैं और उन्होंने मुंबई से अपना काम शुरू किया था। पुलिस ने करीब 17 स्मार्टफोन—जिनका इस्तेमाल वे अपने काम के लिए लगातार कर रहे थे—और साथ ही 10 लैपटॉप बरामद किए हैं।
अधिकारी ने बताया, “वे इंस्टाग्राम पर ‘मल्लिक’ नाम के एक व्यक्ति से प्रेरित थे, जिसने उन्हें सट्टेबाजी के ज़रिए पैसे कमाने का तरीका बताया था। वे मेटा प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन चलाते थे और अलग-अलग इन्फ्लुएंसर्स को दिखाते हुए AI से बने नकली वीडियो का इस्तेमाल करते थे।”
उन्होंने आगे बताया कि, “सिर्फ़ एक महीने में उनका कुल निवेश 20 करोड़ रुपये था। उनके डिजिटल वॉलेट से 1 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। हम इस रैकेट के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं।”
