Sports News: एशियाई रिले चैंपियनशिप में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे गुरविंदरवीर सिंह

Sports News: 

Sports News:  पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुरविंदरवीर सिंह 20 और 21 जून को चीन के शांग्यू में होने वाली दूसरी एशियाई रिले चैंपियनशिप में भारत की 29 सदस्यीय मजबूत टीम की अगुआई करेंगे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि एएफआई द्वारा चुनी गई भारतीय टीम के सदस्य सभी छह रिले स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘चीन में होने वाली यह प्रतियोगिता एथलीटों के लिए महाद्वीपीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मौका होगी।’’Sports News: 

Read Also: Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीयनगर में आग का तांडव, रेस्टोरेंट में आग लगने से 20 की मौत 37 घायल

एशियाई रिले चैंपियनशिप का तीसरा सत्र चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। हाल ही में हांगकांग में हुई एशियाई एथलेटिक्स संघ की परिषद की बैठक में इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता की मेजबानी भारत को सौंपी गई थी।चीन में होने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले तथा महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धाएं शामिल होंगी।Sports News: 

Read Also: कुवैत हवाई अड्डे पर ईरान के ड्रोन हमले में कई लोग घायल, उड़ानें स्थगित

इसके अलावा भारतीय टीम मिश्रित चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धाओं में भी हिस्सा लेगी। एशियाई रिले चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम: पुरुष (चार गुणा 400 मीटर और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले): तीर्थेश पी शेट्टी, अविनाश कुमार, सेतु मिश्रा, निहाल विलियम, एस संतोष, रिंस जोसेफ, सूरज अलगर राजा, मोहित कुमार, बराथ श्रीधर। पुरुष (चार गुणा 100 मीटर और मिश्रित चार गुणा 100 मीटर रिले): अनिमेष कुजूर, गुरिंदरवीर सिंह, हर्ष संतोष राउत, प्रणव प्रमोद गौरव, रागुल कुमार गणेश कुमार, सेंथिल कुमार तमिलरासु।Sports News: 

महिला (चार गुणा 400 मीटर और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले): रशदीप कौर, पूवम्मा एमआर, अंसा बाबू, विजयकुमारी जीके, सलोनी नागर, नीरू पाठक, सुभा वी, गौरीनंदना। महिला (चार गुणा 100 मीटर और मिश्रित चार गुणा 100 मीटर रिले): नित्या गंधे, तमन्ना, स्नेहा एसएस, सुदेशना शिवंकर, अबिनया राजराजन।Sports News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *