पर्यावरण दिवस पर CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान, सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

Haryana: हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए 60 दिनों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यावरण दिवस पर की घोषणा। 60 दिनों के लिए किसान करवा सकेंगे अपना पंजीकरण।वन विभाग करेगा डेढ़ करोड़ पौधे रोपित, पक्षी दर्शन पर्यटन सर्किट भी बनेगा।

Read Also- दिल्ली के लोधी कॉलोनी में दर्दनाक हादसा, सीवर लाईन निर्माण के दौरान दीवार ढहने से मजदूर की मौत

पिपली चिड़ियाघर का 70 करोड़ रुपये और भिवानी चिड़ियाघर का 25 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण।सरस्वती संरक्षण वन में 55 करोड़ रुपये की लागत से पक्षी विहार का निर्माण किया जाएगा।कलेसर राष्ट्रीय उद्यान में इको-टूरिज्म एवं वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

Read Also- तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका, के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

100 से अधिक स्थानीय एवं प्रवासी पक्षी प्रजातियों को लाभ मिलेगा।सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, भिंडावास पक्षी अभयारण्य तथा कोटला झील में एक विशेष पक्षी दर्शन पर्यटन सर्किट विकसित होगा।पौधागिरी अभियान के तहत इस वर्ष स्कूली बच्चों को 20 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *