दिल्ली के लोधी कॉलोनी में दर्दनाक हादसा, सीवर लाईन निर्माण के दौरान दीवार ढहने से मजदूर की मौत

Delhi: दिल्ली के लोधी कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार देर रात सीवर पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान एक चारदीवारी गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।

Read Also: तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका, के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

घटना की सूचना रात एक बजकर 18 मिनट पर मिली, जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।डीएफएस के मुताबिक, सीवर पाइपलाइन के काम के दौरान चारदीवारी ढह जाने से तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे।अधिकारी ने बताया, ‘‘बचाव दल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने मलबे से दो घायलों को बाहर निकाल लिया था, जबकि तीसरे मजदूर को डीएफएस कर्मियों ने बाहर निकाला।

Read Also: Sports News: दिवंगत पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्या मामले में गरमाई सियासत, देवेंद्र झाझडिया ने खेलमंत्री को लिखा पत्र

मृतक की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान राजेश (48) और उमर (20) के रूप में की गई है। तीनों को इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *