पंजाब: संपत्ति विवाद को लेकर भाई ने की ऑस्ट्रेलियाई प्रवासी भाई की हत्या, मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तारी

पंजाब पुलिस ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सुनील शर्मा के “लापता होने” का मामला सुलझा लिया और खुलासा किया कि ये पांच-छह करोड़ रुपये की संपत्ति के सौदे को लेकर उनके भाई द्वारा रची गई एक सुनियोजित हत्या थी।

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सुनील शर्मा 23 मई को लापता हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और अन्य सुरागों के आधार पर कई दिनों की जांच के बाद अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पीड़ित के भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।

Read Also: Politics: लोकसभा अध्यक्ष चंडीगढ़ में द्वितीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन II सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

पुलिस के अनुसार, उन्होंने सुनील शर्मा को संपत्ति सौदे का झांसा देकर बुलाया, उन्हें नींद की गोलियां खिलाईं और फिर सिर पर वार करके उनकी हत्या कर दी।

एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया, “सुनील शर्मा की हत्या उनके ही भाई सतीश शर्मा ने संपत्ति के लिए की है। हमने सतीश शर्मा, उनके बेटे सनी शर्मा, उनकी पत्नी और प्रॉपर्टी डीलर लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।” पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कहा है कि गहन जांच चल रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *