कोरोना के मरीजों की संख्‍या 1,24,85,509 हुई, 24 घंटे में कोरोना के 93,249 नए केस सामने आए

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से रविवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में रविवार तक कोरोना के मरीजों की संख्‍या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है।

 

आंकड़ों के हिसाब से पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93,249 नए केस सामने आए हैं वहीं देश में कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की संख्या बढ़कर 5,84,055 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 513 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है तो देश में अब तक कुल 1,64,623 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है।

 

पूरे भारत में अब तक कुल 1,16,29,289 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। गौरतलब है कि देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन वहीं दूसरी ओर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है जिसका बढ़ा कारण देश में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में लगातार सुधार होना है।

 

वहीं अगर वैक्‍सीनेशन की बात करें तो अब तक देशभर में कुल 7 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को कोरोना वैक्‍सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *