नहीं रहे मलयालम अभिनेता सलीम कुमार, 56 वर्ष की उम्र में निमोनिया से हुआ निधन

Salim Kumar:

Salim Kumar: मलयालम सितारे ममूटी ने अभिनेता सलीम कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना एक कभी न खत्म होने वाला दुख बन गया है। सलीम कुमार का निमोनिया के इलाज के दौरान निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। ममूटी ने रविवार को अपने फेसबुक हैंडल पर दिवंगत अभिनेता की एक तस्वीर साझा की।Salim Kumar: 

Read Also- Punjab: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विशाल कीर्तन समागम में की शिरकत

उन्होंने लिखा, “सलीम, जो हंसते थे और दूसरों को हंसाते थे, सोचते थे और दूसरों को सोचने पर मजबूर करते थे, और कभी-कभी रोते थे और दूसरों को रुलाते थे। अब, तुम बस मुझे रुलाते हो…, तुम्हारा जाना एक कभी न मिटने वाला दुख बन गया है।”
मलयालम सिनेमा में जाना-पहचाना चेहरा रहे कुमार ने 1990 के दशक के आखिर में फिल्मी जगत में कदम रखने से पहले ‘मिमिक्री’ और हास्य के माध्यम से पहचान हासिल की। उन्होंने 1997 में फिल्म जगत में पदार्पण किया लेकिन 2000 के दशक में उनके हास्य अभिनय ने उन्हें व्यापक लोकप्रियता दिलाई। Salim Kumar: 

Read Also- Haryana: भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) का बड़ा किसान कन्वेंशन आयोजित

फिल्म उद्योग में आने से पहले कुमार केरल के मिमिक्री जगत में एक प्रमुख हस्ती थे।उन्होंने केरल के ‘कलाभवन’ के साथ राज्य और विदेशों में कई कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया और बाद में अपना खुद का ‘मिमिक्री ग्रुप’ बनाया। वे थिएटर में भी सक्रिय थे और मलयालम टेलीविजन चैनलों पर कॉमेडी कार्यक्रमों की मेजबानी करते थे।Salim Kumar: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *