Punjab: लुधियाना में आयोजित विशाल कीर्तन समागम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत और अपने संबोधन में उन्होंने कहा- ‘तीसरे पातशाह श्री गुरु अमर दास जी को शीश नवाकर करता हूं नमन। इस महान समागम के आयोजन ने समाज को एकता, सेवा और सिमरन के एक सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया है। श्री गुरु अमर दास जी का जीवन युगों युगों तक हमें त्याग, तपस्या, सेवा और समानता का मार्ग दिखाता रहेगा। समाज सुधार और नारी सशक्तिकरण में भी गुरु अमर दास जी का महान योगदान है।’Punjab
Read Also-HARYANA: मेडिकल कॉलेज के नामकरण पर बढ़ा विवाद, खाप ने दी आंदोलन और विधायक के बहिष्कार की चेतावनी
आगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा- ‘गुरु जी ने मंजी प्रथा की शुरुआत की ,जिसके तहत उन्होंने अध्यात्म और समाज कल्याण के प्रचार प्रसार के लिए 22 मंजियों की स्थापना की थी। हरियाणा और पंजाब केवल भौगोलिक रूप से ही पड़ोसी नहीं बल्कि हमारी आत्मा, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत भी एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।Punjab
Read Also-WEST BENGAL: TMC के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को 14 दिन की NIA के हिरासत में भेजा गया
प्रदेश के 121 परिवारों के एक-एक सदस्यों को नौकरी देने का प्रावधान किया गया है, जिन्होंने 1984 के दंगों में अपनों को खोया है। सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर जी पर शोध के लिए चेयर भी स्थापित की गई है।’आखिर में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा- प्रदेश में तीर्थ यात्रियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वर्ण जयंती, गुरु दर्शन यात्रा योजना भी शुरू की गई है। श्री हजूर साहिब नांदेड के लिए कुरुक्षेत्र तथा सिरसा से दो विशेष ट्रेनें भी रवाना की गई हैं। हमारी सरकार गुरु साहिबानो के सिद्धांतों एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है।Punjab
