CM सैनी ने कुरुक्षेत्र से सोमनाथ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से सोमनाथ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन।कुरुक्षेत्र से भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को रवाना करना मेरा परम सौभाग्य।

इस यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।सोमनाथ मंदिर का इतिहास भारत की धैर्य गाथा का इतिहास रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को जन-जन का उत्सव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

Read Also-  West Asia conflict: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को दी नसीहत, बोले- ईरान पर न करे मिसाइल हमला

हरियाणा में भी उसी दिन पेहोवा स्थित अरुणाय संगमेश्वर महादेव मंदिर में बड़े भव्य ढंग से मनाया गया।आज देश भर के तीर्थ स्थलों का विकास चार धाम परियोजना, प्रसाद योजना और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के माध्यम से भारत अपनी जड़ों से जुड़ रहा है।इसी श्रृंखला में हम आज सोमनाथ मंदिर के लिए इस ट्रेन को कर रहे हैं रवाना।11 मई 1951 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का किया उद्घाटन।आजादी के बाद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष भी हुए पूरे।इस अवसर पर देश भर में सोमनाथ स्वाभिमान पर मनाया जा रहा है ,जो जनवरी 2027 तक चलेगा।

Read Also-मां तुझे सलाम और जय हो जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर अटारी सीमा पर A. R. Rahman ने बीएसएफ को दी सलामी

कोई भी श्रद्धालु आर्थिक अभाव के कारण तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे इसी उद्देश्य से हमने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई।इससे पहले भी इस योजना के तहत अयोध्या धाम और प्रयागराज के लिए श्रद्धालुओं की विशेष बसें भेजी गई।अयोध्या धाम के लिए 28 मार्च को अंबाला से विशेष तीर्थ ट्रेन और श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए दो ट्रेन में कुरुक्षेत्र और सिरसा से की गई रवाना।रेलवे विभाग और सभी अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा के सफल आयोजन में दिया अपना महत्वपूर्ण योगदान।मेरा सभी श्रद्धालुओं से आग्रह कि भगवान सोमनाथ के समक्ष पूरे हरियाणा तथा पूरे भारत की सुख समृद्धि के लिए करें प्रार्थना।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *