Maharashtra: मुंबई में बेस्ट बस ने कई वाहनों को मारी टकराई, एक युवक की दर्दनाक मौत

Maharashtra:

Maharashtra: मुंबई की परिवहन सेवा ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की एक तेज रफ्तार बस सोमवार को दादर इलाके में दो कारों समेत कई वाहनों से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। Maharashtra: 

Read Also- CM सैनी ने कुरुक्षेत्र से सोमनाथ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेस्ट बस के चालक ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्लाजा सिनेमा के निकट वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस दो कारों, एक टैक्सी और दो मोटरसाइकिलों से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के समय जोरदार आवाज सुनाई दी और सड़क पर मलबा बिखर गया।Maharashtra: 

Read Also- नहीं रहे मलयालम अभिनेता सलीम कुमार, 56 वर्ष की उम्र में निमोनिया से हुआ निधन

एक अधिकारी ने बताया कि दो मोटरसाइकिल सवार, बस का परिचालक (कंडक्टर) और एक अन्य व्यक्ति हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया। बाद में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों की पहचान ऋषभ गुप्ता (25), सतीश वाघमारे (48) और महेश दोईफोड़े (50) के रूप में हुई है।अधिकारी ने बताया कि गुप्ता की हालत गंभीर है क्योंकि उसके सिर में गंभीर चोट आईं।Maharashtra: 

उन्होंने बताया कि बचाव कार्य की निगरानी और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिवाजी पार्क पुलिस तथा दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे।पुलिस ने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर यातायात को अन्य रास्तों पर मोड़ दिया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।Maharashtra: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *