Manila: दक्षिणी फिलीपीन में 7.8 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप, सुनामी से उठीं तीन फुट ऊंची लहरें

Manila: 

Manila: दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे कुछ तटीय क्षेत्रों में सुनामी की तीन फुट ऊंची लहरें उठीं।फिलीपीन में भूकंप के बाद बिजली गुल होने की सूचना मिली और राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने लोगों से ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने का आग्रह किया। हालांकि भूकंप और सुनामी से जानमाल के किसी नुकसान की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Read Also- Sports News: BCCI का बड़ा ऐलान, इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर साथ रहेगे वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता

फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित जनरल सैंटोस शहर से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 37 मिनट पर आया।प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप आने के बाद कहा था कि फिलीपीन के कुछ समुद्री तटों पर सुनामी की तीन मीटर ऊंची लहरें आ सकती हैं।Manila:

पRead Also- मां तुझे सलाम और जय हो जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर अटारी सीमा पर A. R. Rahman ने बीएसएफ को दी सलामी

इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर एक मीटर तक ऊंची लहरें आने की आशंका हैं।संस्थान के प्रमुख टेरेसिटो बाकोलकोल ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘हम लोगों को सलाह देते हैं कि वे ऊंचाई वाले स्थानों पर चले जाएं या अंदरूनी इलाकों में सुरक्षित पहुंच जाएं।’’ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के कई द्वीपीय देशों और क्षेत्रों में सुनामी की कुछ लहरें आ सकती हैं। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मलुकु प्रांतों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। Manila:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *