Sports News: BCCI का बड़ा ऐलान, इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर साथ रहेगे वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता

Sports News:

Sports News: भारतीय क्रिकेट में उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता राष्ट्रीय टीम के आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान उनके साथ रहेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके ब्रिटेन प्रवास का पूरा खर्च वहन करने का निर्णय लिया है।Sports News:

Read Also- Weather News: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, 40 डिग्री पार हुआ तापमान, IMD ने अलर्ट किया जारी

महज 15 वर्षीय सूर्यवंशी को हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद शनिवार को भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया था।बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, “बोर्ड उनके माता-पिता के सभी खर्चों का ध्यान रखेगा। हमारा मानना है कि इतनी कम उम्र के खिलाड़ी के लिए परिवार का साथ होना बेहद महत्वपूर्ण है।Sports News:

Read Also- नहीं रहे मलयालम अभिनेता सलीम कुमार, 56 वर्ष की उम्र में निमोनिया से हुआ निधन

भारतीय टीम 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलेगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।बाएं हाथ के किशोर बल्लेबाज सूर्यवंशी को आगामी एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम में जगह मिली है, जिनका आयोजन जापान में होना है।

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल भारत ए टीम के साथ श्रीलंका में हैं, जहां टीम अफगानिस्तान की मौजूदगी वाले एकदिवसीय त्रिकोणीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली है।Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *