Himachal: गर्मी से बचने के लिए हिल स्टेशन पहुंचे रहे सैलानी, मनाली में लगा पर्यटकों का तांता

Himachal: 

Himachal: इन दिनों हिमाचल प्रदेश के मनाली में सैलानी हर पल का भरपूर आनंद ले रहे हैं। ब्यास नदी में राफ्टिंग करना हो, या हलचल भरी मॉल रोड पर इत्मीनान से टहलना।कई सैलानी ऐतिहासिक हिडिम्बा मंदिर के चारों ओर फैले देवदार के ऊंचे पेड़ों के बीच शांत वातावरण का लुत्फ उठा रहे हैं।Himachal: 

उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। इससे बचने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी ठंडी पहाड़ी हवा और सुहाने मौसम का आनंद लेने मनाली पहुंच रहे हैं। यहां की आबोहवा उन्हें राहत और ताजगी दे रही है।

Read Also- UP: शामली में गैर-कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

हालांकि, भारी भीड़ के साथ चुनौतियां भी हैं।हजारों गाड़ियों की वजह से कुल्लू-मनाली राजमार्ग पर लंबा जाम लगना आम बात हो गई है।फिर भी, यात्री ठंडी जलवायु और मैदानी इलाकों की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने की उम्मीद में उत्साह के साथ आगे बढ़ने का इंतजार करते हैं।गर्मी में हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल जाने वाले रास्तों पर बेशक जाम लग रहा है, लेकिन पूरे इलाके में कारोबार भी बढ़ रहा है।

Read Also-West Asia conflict: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी तीसरी बार तेहरान पहुंचे

होटल, रेस्तरां और स्थानीय व्यवसाय काफी व्यस्त हैं। इससे राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है।देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान चरम पर है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश की ठंडी घाटियां सैलानियों के लिए सुखद हैं।भीड़ और ट्रैफिक जाम के बावजूद गर्मी के मौसम में मनाली के पहाड़ों, नदियों और ताजगी भरे मौसम का आकर्षण बढ़ता जा रहा है।Himachal: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *