West Asia conflict: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी तीसरी बार तेहरान पहुंचे

West Asia conflict

West Asia conflict: ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए पाकिस्तान के गृह मंत्री रविवार को तेहरान पहुंचे। वहीं, अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर दो और ईरानी ड्रोन को नष्ट कर दिया। यह ताजा कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी प्रशासन ईरान पर पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौता करने का दबाव डाल रहा है।West Asia conflict

Read Also- नहीं रहे मलयालम अभिनेता सलीम कुमार, 56 वर्ष की उम्र में निमोनिया से हुआ निधन

पश्चिम एशिया युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव डाला है और दुनिया के कुछ सबसे गरीब देशों में भुखमरी के संकट का खतरा पैदा कर दिया है। सबसे भीषण लड़ाई आठ अप्रैल को एक प्रारंभिक युद्धविराम के साथ रूक गई, लेकिन दोनों पक्ष युद्ध के दीर्घकालिक अंत पर सहमत नहीं हो पाए हैं। West Asia conflict

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की ओर से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को संदेश देने के लिए तेहरान पहुंचे हैं। West Asia conflict

Read Also-Haryana: भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) का बड़ा किसान कन्वेंशन आयोजित

हालांकि, संदेश की सामग्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। नकवी ने शनिवार देर रात ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी से मुलाकात की और रविवार सुबह विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ बातचीत की।पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि इस्लामाबाद, कतर, तुर्किये और मिस्र सहित क्षेत्रीय देशों के समर्थन से अमेरिका और ईरान के बीच मतभेदों को दूर करने और तनाव कम करने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रहा है। West Asia conflict

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *