Delhi: भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भारत का रुख पूरी तरह साफ कर दिया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मानवाधिकारों के हनन से लेकर ओमान तट के पास फंसे भारतीय नागरिकों के सफल रेस्क्यू तक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हर सवाल का कूटनीतिक जवाब दिया है।पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK में नागरिकों पर हो रहे अत्याचारों और विरोध प्रदर्शनों पर भारत ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ शब्दों में कहा कि PoK में पुलिस की भीषण बर्बरता देखी गई है, जिसमें कई प्रदर्शनकारी मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं।Delhi:
Read Also- Delhi: सरकार ने कोयला एक्सचेंज स्थापित करने के लिए नियम जारी किए, जानिए क्या है वजह ?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों पर कहा कि “पाकिस्तान की ओर से फर्जी खबरों और वीडियो का एक सिलसिला लगातार देखने को मिला है। यह अपनी विफलताओं को छिपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान भटकाने का पाकिस्तान का हताशा पूर्ण प्रयास है।”भारत ने एक बार फिर दोहराया कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को उसके इन अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराएगा। वही समुद्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। Delhi:
ओमान के तट के पास ‘एमटी मारिवक्स’ (MT Marivaks) नाम के एक जहाज को अक्षम यानी डिसेबल कर दिया गया था, जिस पर 24 भारतीय नागरिक सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास तुरंत एक्शन में आया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय जहाज मंत्रालय, एमआरसीसी और ओमान सरकार के बेहतरीन सहयोग से सभी 24 भारतीय क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं और दूतावास लगातार उनके संपर्क में है। Delhi:
Read Also- Kerala: धनशोधन मामले में पिनराई विजयन की बेटी वीणा को ईडी ने जारी किया समन, 12 जून को होगी…
वही संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के बयान का हवाला देते हुए विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान पर भारत की नीति स्पष्ट की। भारत ने कहा कि अफगानिस्तान के साथ हमारे संबंध सदियों पुराने और ऐतिहासिक हैं।भारत वहां शांति और स्थिरता का समर्थन करता है। अफगानिस्तान के लोगों के लिए भारत की ओर से खाद्य सुरक्षा, दवाइयां, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा के क्षेत्र में दी जा रही मदद और स्कॉलरशिप कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे वहां की महिलाओं और बच्चों को सीधा लाभ मिल सके। Delhi:
भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध रूप से रह रहे नागरिकों और नो-मैन्स लैंड के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस समय बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) और भारत के बीएसएफ (BSF) के बीच महानिदेशक स्तर की बातचीत चल रही है, जिसमें इन सभी मुद्दों को सुलझाया जा रहा है। वहीं नेपाल के साथ संबंधों पर बोलते हुए प्रवक्ता ने बताया कि हाल ही में नेपाल के विदेश मंत्री के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सीमा पिलर्स के रिपेयर और मेंटेनेंस को लेकर संयुक्त फील्ड वर्क जारी रखने पर सहमति बनी है।साप्ताहिक ब्रीफिंग से यह साफ है कि भारत वैश्विक मंचों पर अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पड़ोसियों के साथ कूटनीतिक मर्यादा और देश की अखंडता से कोई समझौता नहीं करने की नीति पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। Delhi:
