Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत।पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन।देश व धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी के 420वें बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।भारत का इतिहास त्याग, तपस्या, बलिदान और आध्यात्मिक पराक्रम की एक अनवरत यात्रा। Haryana
LIVE: श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर (पंचकूला) https://t.co/DCEjd0s0hl
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 18, 2026
Read Also: Crime News: चंडीगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फार्मेसी कैशियर हत्याकांड मामले में आरोपी मुठभेड़ में घायल
जब-जब देश पर संकट आया तब तब हमारे गुरुओं ने अपने रक्त से इस पावन भूमि को सींच कर सत्य व धर्म की रक्षा की।गुरु जी का जीवन सादगी, करुणा और असीम आध्यात्मिक ऊंचाई का अद्भुत संगम।श्री गुरु अर्जुन देव जी ने श्री हरमंदिर साहिब की स्थापना की।गुरु जी ने विभिन्न संतों, भक्तों और महापुरुषों की वाणी को संकलित करके श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के रूप में दिव्य ग्रंथ दिया। Haryana
गुरु साहिब का बलिदान हमें सिखाता है कि सत्य के लिए और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए कभी भी समझौता नहीं करना चाहिए।आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज एक नए भारत का कर रहे हैं निर्माण। हरियाणा की वीर भूमि हमेशा से ही संतों गुरुओं और शूरवीरों की रही है भूमि।Haryana
Read Also: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने AMU में सर सैयद अहमद मेमोरियल लेक्चर दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश हमारे गुरुओं के योगदान को, उनके इतिहास को कर रहा है नमन।उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम उनके प्रकाश पर राज्य स्तर पर मनाते हैं।हमने हरियाणा में आठवीं कक्षा के इतिहास पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं के इतिहास को भी किया शामिल- मुख्यमंत्री।श्री हजूर साहिब नांदेड के लिए पहली ट्रेन गत 5 मई को कुरुक्षेत्र तथा दूसरी विशेष ट्रेन 15 मई को सिरसा से की गई रवाना।पंचकूला में 24 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने अपने हाथों से दंगा पीड़ित परिवार जनों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
हमारी सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा को ही अपना परम धर्म मानती है।हमें जाति-पाति, छुआछूत और भेदभाव की दीवारों को तोड़कर एक मजबूत और अखंड समाज का करना होगा निर्माण- मुख्यमंत्री।हमारे युवा पीढ़ी को गुरुओं के महान इतिहास से लेनी चाहिए प्रेरणा।आइये हम सब मिलकर गुरु साहिब के बताए सत्य, करुणा, सेवा और सिमरन के मार्ग पर चलने का लें संकल्प- मुख्यमंत्री।
