UP ने 32,348 मेगावाट की सर्वाधिक बिजली मांग पूरी कर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश ने 21 जून को 32,348 मेगावाट की उच्च बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। राज्य के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि ये मांग रात 10:48 बजे सफलतापूर्वक पूरी की गई।

आपको बता दें, UP सरकार की ये उपलब्धि 13 मई को महाराष्ट्र द्वारा पूरी की गई 32,317 मेगावाट रिकॉर्ड मांग से अधिक है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने भी इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य ने बिजली क्षेत्र में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है।

Read Also: तमिलनाडु: अमोनिया गैस रिसाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई

यूपीपीसीएल के मुताबिक, ये उपलब्धि राज्य सरकार की दूरदर्शिता, आधुनिक बिजली ढांचे, बेहतर प्रबंधन और उत्पादन, पारेषण व वितरण से जुड़े हजारों अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है। ये रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था की मजबूती और विश्वसनीयता को दिखाता है। साथ ही राज्य के बढ़ते औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास का भी संकेत है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *