पूर्वी लद्दाख से पीछे हटने लगी भारत-चीन की सेनाएं

Ladakh Sutra: India and China's armies started retreating from eastern Ladakh. India-China border breakthrough, India-China Disengagement, Ladakh, Line of Actual Control, LAC, Eastern Ladakh, India-China border dispute, Depsang, Demchok, #indian, #China, #chinaborder, #indianarmy, #ladakh, #lac, #chinatravel, #Depsang

Ladakh Sutra: भारत और चीन की तरफ से सीमा पर तनाव कम करने के लिए एक समझौते पर पहुंचने के एक हफ्ते के भीतर ही दोनों देशों की सेनाओं ने पीछे हटना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया है कि पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक में गतिरोध बिंदुओं से दोनों पक्षों के सैनिकों ने पीछे हटना शुरू कर दिया है।

Read Also: अमरोहा में तीन अज्ञात लोगों ने स्कूल बस पर की फायरिंग, बच्चों की निकली चीख

गुरुवार को चीनी सेना ने इलाके में अपने वाहनों की संख्या भी कम कर दी और भारतीय सेना ने भी कुछ सैनिकों को वापस बुला लिया। भारत ने 21 अक्टूबर को घोषणा की थी कि वो चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गश्त करने के समझौते पर पहुंच गया है, जिससे चार साल से ज्यादा समय से चल रहे सैन्य गतिरोध को समाप्त करने में एक बड़ी सफलता मिली है। मई 2020 में गलवान घाटी में सैनिकों के बीच हिंसक टकराव के बाद गतिरोध शुरू हुआ था।

Read Also: Maharashtra: बारामती सीट पर होगा ‘चाचा बनाम भतीजे’ का मुकाबला, NCP ने दिया युगेंद्र पवार को टिकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 23 अक्टूबर को रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक की, जो पिछले पांच सालों में हुई है। ये बैठक करीब 50 मिनट तक चली है। ये बैठक उस वक्त हुई है जब भारत और चीन ने देपसांग मैदानी क्षेत्र और डेमचोक क्षेत्र में एक-दूसरे को गश्त करने के अधिकार बहाल करने पर सहमति जताई है। ये पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के संघर्ष को सुलझाने की कोशिशों को दिखाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *