लेबर पार्टी में बड़ी बगावत, ब्रिटिश पीएम कीएर स्टार्मर ने किया इस्तीफे का ऐलान

London: 

London: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने कहा है कि वे सत्ताधारी लेबर पार्टी के नेता का पद छोड़ रहे हैं। स्टॉर्मर ने कहा कि अगले कुछ हफ्ते में लेबर पार्टी के नए नेता के चुने जाने तक वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रहेंगे। सरकार की लगातार गिरती लोकप्रियता के बीच नए नेतृत्व को मौका देने की बढ़ती मांग का सामना करने के बाद स्टॉर्मर ने ये घोषणा की। जुलाई 2024 में लेबर पार्टी को चुनावी जीत दिलाकर सत्ता में लाने वाले स्टॉर्मर पिछले दो सालों से प्रधानमंत्री पद पर हैं। हालांकि, इस दौरान उनकी और उनकी पार्टी दोनों की लोकप्रियता में तेज गिरावट दर्ज की गई है। London:

Read Also: UP ने 32,348 मेगावाट की सर्वाधिक बिजली मांग पूरी कर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

पिछले हफ्ते हुए एक विशेष चुनाव में स्टॉर्मर के प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले एंडी बर्नहैम की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद से उनके हटने की पृष्ठभूमि तैयार हुई।ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर बर्नहैम सोमवार को संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं। ये अभी साफ नहीं है कि बर्नहैम को सर्वसम्मति से नेतृत्व सौंपा जाएगा या उन्हें किसी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।London:

Read Also: कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान हुए विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता

स्टॉर्मर के नेतृत्व के विरोध में पिछले माह स्वास्थ्य मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले वेस स्ट्रीटिंग ने कहा है कि यदि नेतृत्व के लिए चुनाव होता है, तो वे भी मैदान में उतरेंगे।इससे पहले, स्टॉर्मर के कार्यालय ने इस्तीफे की अटकलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था, लेकिन व्यापार मंत्री पीटर काइल ने रविवार को कहा था कि स्टॉर्मर ‘‘राजनीतिक वास्तविकताओं, चुनौतियों और मौकों पर विचार करने के लिए समय ले रहे हैं।’’London:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *