कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान हुए विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता

Qatar

कतर के बारजान संयंत्र में स्थित प्रमुख प्राकृतिक गैस निर्यात टर्मिनल में रविवार रात बड़े विस्फोट की खबर सामने आई है। इस विस्फोट में 54 लोगों के घायल होने और 18 लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद यहां गैस निर्यात टर्मिनल को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया चल रही थी।

आपको बता दें, कतर के रास लफ्फान औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 54 लोग घायल हो गए, जबकि 18 लोग लापता हैं। रास लफ्फान कतर के प्राकृतिक गैस निर्यात का प्रमुख टर्मिनल है। ईरान ने युद्ध के दौरान इस क्षेत्र को निशाना बनाया था, जिसके बाद ये कई हफ्ते तक बंद रहा।

Read Also: PM मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

कतर ने कहा कि बारजान संयंत्र में स्थित टर्मिनल का परिचालन दोबारा शुरू किए जाने के दौरान ये विस्फोट हुआ। कतर के गृह मंत्रालय ने विस्फोट की जानकारी पहले दी थी, लेकिन शुरुआती बयान में कहा गया था कि केवल कुछ लोग घायल हुए हैं। Qatar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *