तेलंगाना में तेज रफ्तार का कहर, लॉरी की टक्कर से जिला परिवहन अधिकारी की दर्दनाक मौत

Telangana: तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में सोमवार को कोयले से लदे हुए तेज रफ्तार लॉरी की टक्कर से एक जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना चेलपुर स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई, जब लगभग 55 वर्षीय डीटीओ वेंकन्ना जब्त किए गए एक हार्वेस्टर वाहन को आरटीओ कार्यालय परिसर के भीतर प्रवेश दिलाने के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही को रोकने का प्रयास कर रहे थे। Telangana:

Read Also: मध्यप्रदेश सरकार ने प्रतिवर्ष खिलाड़ियों की सीधी भर्ती पुनः प्रारंभ करने का लिया फैसला

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान ट्रक चालक ने कथित तौर पर वाहन को बहुत तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए डीटीओ को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। Telangana:

Read Also: तमिलनाडु: अमोनिया गैस रिसाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई

राज्य के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले वेंकन्ना के परिवार के साथ खड़ी रहेगी।`पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल लॉरी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक शराब के नशे में नहीं था।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *