अमेरिका में दीवाली की धूम, मिनेसोटा के गवर्नर ने मंदिर में पूजा कर जलाएं घी के दिये

Diwali Celebrations in America:

Diwali Celebrations in America:  मिनेसोटा के गवर्नर और कमला हैरिस के साथी टिम वाल्ज़ ने दिवाली मनाने के लिए पेंसिल्वेनिया के मोंटगोमरी काउंटी में भारतीय मंदिर का दौरा किया। गवर्नर ने आशीर्वाद प्राप्त करने से पहले दीया प्रज्ज्वलन समारोह में हिस्सा लिया।उन्होंने कहा, “सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। इस खास दिन पर आपके साथ रहना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, आपके बीच खड़ा होना मेरे लिए गर्व की बात है। आप यहां समुदाय की भावना को महसूस कर सकते हैं। आप प्यार के एहसास को महसूस कर सकते हैं। आप ये अहसास कर सकते हैं कि हम सब से भी बड़ा कुछ है।”

Read also-इस बार Diwali पर टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को मिली 320 कॉल

कमला हैरिस की प्रसंसा – गवर्नर टिम वाल्ज़ ने आगे कहा, “अगले पांच दिनों में मैं आप सभी की शांति की कामना करता हूं और संयुक्त राज्य अमेरिका की अगली राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ रहना मेरे जीवनकाल का सौभाग्य है। मैं जानता हूं कि पेन्सिलवेनिया और साथ ही मिनेसोटा में भारतीय और दक्षिण एशियाई समुदाय हमारे राज्य का एक ढांचा है और हम कौन हैं।”दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए वाल्ज़ ने कमला हैरिस की नई राह पर आगे बढ़ाने, दक्षिण एशियाई अमेरिकी परिवारों के लिए कम लागत में छोटे व्यवसाय शुरू करने, पैसे कमाने और घर का मालिकाना हक हासिल करने की योजना पर भी बात की।

Read also-तीसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

वाल्ज़ का हुआ भव्य स्वागत- वाल्ज़ का स्वागत मोंटगोमरी काउंटी के आयुक्त और चुनाव बोर्ड के अध्यक्ष, नील मखीजा ने किया, जो सभी 67 काउंटियों में पेंसिल्वेनिया के इतिहास में पहले एशियाई अमेरिकी काउंटी आयुक्त हैं।वाल्ज़ का स्वागत भारतीय मंदिर के बोर्ड सदस्य और सचिव अतुल संगल के साथ-साथ पुजारी श्री शेषसाई रोम्पिचरला ने भी किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *