फरीदाबाद में डॉक्टर बनकर अवैध क्लीनिक चलाने के आरोप में एक झोलाछाप गिरफ्तार

फरीदाबाद में बिना किसी मेडिकल डिग्री के डॉक्टर बनकर अवैध रूप से क्लीनिक चलाने और लोगों की जान से खिलवाड़ करने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक फर्जी डॉक्टर पंकज गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यू जनता कॉलोनी में ‘मुस्कान क्लीनिक’ का संचालन कर रहा था और मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां व एमटीपी (गर्भपात) किट बरामद की गई हैं। Faridabad

Read Also: लखनऊ अग्निकांड के बाद गाजियाबाद में 81 कोचिंग सेंटरों का किया गया निरीक्षण, 35 को नोटिस जारी

पुलिस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद में डॉक्टर बनकर गैर-कानूनी तरीके से क्लीनिक चलाने के आरोप में एक झोलाछाप व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग, मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड और स्थानीय पुलिस की टीमों ने ‘मुस्कान’ नाम के क्लीनिक की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी पंकज गुप्ता को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। रेड के दौरान 46 प्रतिबंधित एमटीपी किट, बड़ी मात्रा में हाई-डोज एंटीबायोटिक्स, नींद की गोलियां और गर्भनिरोधक दवाएं बरामद की गईं। Faridabad Faridabad

Read Also: लखनऊ अग्निकांड के बाद गाजियाबाद में 81 कोचिंग सेंटरों का किया गया निरीक्षण, 35 को नोटिस जारी

एक अधिकारी ने कहा, “उसके खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके पास प्रैक्टिस करने का कोई लाइसेंस नहीं था और वो गैर-कानूनी तरीके से क्लीनिक चला रहा था।” उन्होंने बताया कि 2020 में भी उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। आरोपी जमानत पर बाहर था और 2020 के मामले की सुनवाई भी चल रही है। पुलिस ने कहा कि हम उसे अदालत में पेश करने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *