दिल्ली में सोने की कीमत 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरी, चांदी चार हजार रुपये टूटी

Gold Silver Price, Gold, silver, price, decline, delhi, dollar, global market, monetary policy, precious metals, investment, stock market, liquidity, profit booking, saumil gandhi, praveen singh, jateen trivedi, Business News in Hindi, Business Diary News in Hindi,

Gold Silver Price: दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1,200 रुपये घटकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। वहीं चांदी की कीमत 4,000 रुपये टूट गई।ऐसा कमजोर वैश्विक रुख के बीच डॉलर के मजबूत होने की वजह से हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार के 1,49,300 रुपये के बंद स्तर से 1,200 रुपये घटकर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई।

Read also- CM विष्णु देव साय ने परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई जी महाराज से मुलाकात कर नक्सलवाद पर दिया बड़ा बयान

चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 4,000 रुपये टूटकर 2,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में यह 10,500 रुपये की भारी गिरावट के बाद 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जो दो सप्ताह से ज्यादा समय में सबसे बड़ी गिरावट थी।बाजार विश्लेषकों का कहना है कि हालिया गिरावट से चांदी की कीमतें अप्रैल की शुरुआत वाले स्तर पर आ गई हैंGold Silver Price

जब यह 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही, क्योंकि डॉलर में तेज उछाल और सख्त मौद्रिक नीति की बढ़ती संभावना ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाए रखा।विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 52.01 डॉलर या 1.3 प्रतिशत टूटकर 4,058.10 डॉलर प्रति औंस रह गया.Gold Silver Price Gold Silver Price

Read also- मुंबई लोकल ट्रेन में बारिश के दौरान दरवाजे खुले रखने को लेकर लड़ाई में एक शख्स की मौत

जबकि चांदी लगभग दो प्रतिशत टूटकर 60.48 डॉलर प्रति औंस रह गई।मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि  बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही और यह 4,050 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था, क्योंकि डॉलर इंडेक्स एक बार फिर मजबूत होकर 101 के स्तर को पार कर रहा है, जो मई, 2025 के बाद सबसे ज्यादा हैGold Silver Price Gold Silver Price Gold Silver Price

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *