Gold Ring Scheme : तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा 15 सितंबर को शुरू की जाने वाली योजना ‘थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ (नवजात शिशुओं के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी) के क्रियान्वयन, निगरानी और प्रबंधन के लिए सरकार एक ‘राज्य परियोजना/ कार्यक्रम प्रबंधन इकाई’ बनाएगी।राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले हर नवजात शिशु को सोने की अंगूठी मिलेगी जिसकी कीमत आज की दर से 13,600 रुपये होगी। Gold Ring Scheme Gold Ring Scheme Gold Ring Scheme Gold Ring Scheme
ये अंगूठी परिवार में बच्चे के आने की खुशी में ‘थाईमामन सीर’ (मामा की तरफ से मिलने वाला उपहार) नामक सांस्कृतिक परंपरा के तहत नवजात का स्वागत करने और परिवार को आशीर्वाद देने के लिए दी जाएगी।सरकार के एक आदेश में कहा गया है इस योजना के जरिए सरकार अपने संस्थानों में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए ‘मामा’’ की भूमिका निभायेगी और स्वागत के तौर पर सोने की अंगूठी भेंट करेगी।
Read also- दिल्ली में सोने की कीमत 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरी, चांदी चार हजार रुपये टूटी
इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएफ-6) के अनुसार, राज्य में हर साल लगभग 7.8 लाख प्रसव होते हैं, जिनमें से 99.9 प्रतिशत संस्थागत प्रसव (अस्पताल में होने वाला प्रसव) होते हैं। इसमें कहा गया है कि इनमें से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लगभग 4.2 लाख प्रसव (53 प्रतिशत) होते हैं।इसमें कहा गया है कि सरकारी अस्पतालों में प्रति प्रसव औसत खर्च (अपनी जेब से होने वाला खर्च) सिर्फ़ 1,364 रुपये है, जबकि निजी अस्पतालों में यह 63,473 रुपये है। Gold Ring Scheme Gold Ring Scheme Gold Ring Scheme
विजय ने 23 अप्रैल के विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह राज्य में पैदा होने वाले हर बच्चे को मामा के तौर पर सोने की अंगूठी तोहफ़े में देंगे।तेईस जून को जारी सरकारी आदेश में कहा गया, ‘‘सरकारी चिकित्सा संस्थानों में पैदा होने वाले बच्चों के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी, ‘थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ योजना के तहत बच्चे के जन्म की खुशी और मातृत्व के महत्व का जश्न मनाने के साथ-साथ, सराहना और याद का प्रतीक है।
Read also- मुंबई लोकल ट्रेन में बारिश के दौरान दरवाजे खुले रखने को लेकर लड़ाई में एक शख्स की मौत
सरकार ने कहा कि विजय इस योजना को आधिकारिक तौर पर 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई की जयंती के मौके पर शुरू करेंगे, लेकिन यह योजना 22 जून (विजय के जन्मदिन) से ही लागू मानी जाएगी। विजय ने दो साल पहले ‘तमिलगा वेत्री कषगम’ नामक पार्टी बनाई थी।उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी पार्टी राज्य की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी बनी जिसने 107 सीट जीतीं तथा कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल तथा वामदलों के समर्थन से उसने गठबंधन सरकार बनाई।
इस नई पहल (बच्चे के जन्म पर सोने की अंगूठी) के लिए हर साल लगभग 755.83 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
सरकारी आदेश में कहा गया है. तमिलनाडु में सोने का गहरा सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व है। नवजात शिशु को सोना भेंट करना बच्चे के आगमन का जश्न मनाने और मां का सम्मान करने जैसा है। साथ ही, यह सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा को समुदाय के लिए गर्व का एक बड़ा स्रोत बनाता है। इसके अलावा, यह उपहार एक स्थायी संपत्ति बना रहता है और संस्था के प्रति लंबे समय तक चलने वाली अच्छी छवि बनाता है, जो लोगों के बीच बातचीत के ज़रिए फैलती है।सोने की अंगूठियां तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (टीएनएमएससी) के जरिए खरीदी जाएंगी।
