वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही, 164 लोगों की दर्दनाक मौत…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Earthquake: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में बुधवार शाम आए लगातार दो शक्तिशाली भूकंपों में कम से कम 164 लोगों की मौत हो गई है और 971 लोग घायल हुए हैं। रोड्रिगेज ने कहा कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव दल क्षतिग्रस्त इमारतों में तलाश अभियान चला रहे हैं।Earthquake: 

Read Also: कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से 5 की मौत और 20 का रेस्क्यू, CM ने TMC के समय के प्रोजेक्ट्स पर लगाई रोक

उन्होंने बताया कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद आपातकालीन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि ला गुएरा प्रांत इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।उन्होंने कहा, ‘‘कई इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं और बचाव अभियान जारी है। ला गुएरा राज्य एक भीषण त्रासदी का सामना कर रहा है और व्यापक स्तर पर तबाही झेल रहा है।’’भूकंप का असर पड़ोसी देशों तक महसूस किया गया, और ब्राजील के अमेजन क्षेत्र में भी कई इमारतों को खाली कराया गया। Earthquake: 

Read Also: PM मोदी जून के अंत मे सेशेल्स और जुलाई में इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का कर सकते हैं दौरा

वेनेजुएला में बुधवार शाम लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई। इसका केंद्र देश के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन के पश्चिम में जमीन के अंदर 13 किलोमीटर की गहराई में था। ये जगह काराकस से करीब 168 किलोमीटर दूर स्थित है। इस आपदा की चपेट में आने से 10 हजार से अधिकर लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *