Weather News: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम को लेकर राहत की खबर है। अगले सात दिनों तक राजधानी में कई दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। राहत की बात यह है कि फिलहाल मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।Weather News:
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 26 जून को दिल्ली के सफदरजंग केंद्र पर न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। पिछले 24 घंटों में बारिश दर्ज नहीं की गई। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 58 प्रतिशत रही। शुक्रवार यानी 26 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है तथा गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। Weather News:
मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 जून को भी 40 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। 28 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक विकसित होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। 29 और 30 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री रहने के साथ गरज-चमक और बारिश का अनुमान है। Weather News:
1 जुलाई को तापमान घटकर अधिकतम 36 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने के साथ बारिश की संभावना है, जबकि 2 जुलाई को अधिकतम 36 और न्यूनतम 23 डिग्री तापमान के बीच सामान्यतः बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूरे पूर्वानुमान अवधि के दौरान दिल्ली के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। यानी आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बीच-बीच में गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। Weather News:
