जहरीली गैस से दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान घुटा दम

Delhi News:
Delhi News: राजधानी दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में जहरीली गैस ने तीन मजदूरों की जान ले ली। फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीनों एक-एक कर नीचे उतरे, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। हादसे के वक्त किसी भी मजदूर के पास सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं थे। वहीं, बचाव के लिए रवाना हुई दिल्ली फायर सर्विस की शुरुआती टीमें भारी ट्रैफिक जाम में फंस गईं, जिससे राहत कार्य में देरी हुई। Crime News:
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक दोपहर 12 बजकर 3 मिनट पर सूचना मिली कि मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री नंबर 93/8 के सेप्टिक टैंक में कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं, लेकिन दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर टीम ने संदेश भेजकर बताया कि वे रास्ते में ट्रैफिक जाम में फंस गई हैं। Delhi News:

इसके बाद बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए टिकरी की तरफ से एक अतिरिक्त टीम को मौके पर भेजा गया। जब तक रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक टैंक में मौजूद तीनों मजदूरों की मौत हो चुकी थी। फायर कर्मियों ने तीनों को बाहर निकाला और बाद में दोपहर करीब 1:30 बजे एसडीएम को मौके पर बुलाया गया। घटना की जानकारी डीडीएमए के माध्यम से मुंडका के एसडीएम को भी दी गई।Crime 

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय अरुण सिंह पुत्र अजीत सिंह, 32 वर्षीय संदीप पुत्र पालेराम और 42 वर्षीय चांद पुत्र राजू के रूप में हुई है। तीनों सुल्तानपुरी के इंद्रा झील इलाके के निवासी बताए गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार तीनों बिना किसी सेफ्टी गियर के सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे थे और जहरीली गैस की चपेट में आ गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं, प्रशासन पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है।Crime  News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *