CA छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन में CM नायब सैनी बोले- आपका हस्ताक्षर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता है

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में ‘प्रज्ञान’ कार्यक्रम के तहत आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट स्टूडेंट्स में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा- आपके हस्ताक्षर की बहुत ताकत है, आपका हस्ताक्षर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता है।

पंचकूला में बतौर मुख्य अतिथि CA छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन में CM नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि, “आज राष्ट्रीय सम्मेलन के इस मंच पर, आप सभी का दिल की गहराइयों से स्वागत और अभिनंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘कहा था एक CA के हस्ताक्षर देश के प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर से भी ज्यादा शक्तिशाली होते हैं। यह आपकी कलम को, आपकी ईमानदारी को और आपकी सत्यनिष्ठा को दिया गया देश का सबसे बड़ा सम्मान है। आपके हस्ताक्षर की बहुत ताकत है, आपका हस्ताक्षर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता है।”

Read Also: मध्य प्रदेश: मैहर में कुएं में गिरे मवेशी को बचाने की कोशिश में तीन लोगों की मौत 

CM सैनी ने कहा, “आप लोग सिर्फ बही-खातों को जांचने वाले लोग नहीं, आप इस देश के आर्थिक स्वास्थ्य के डॉक्टर हैं। इस कार्यक्रम का विषय प्रज्ञान , जिसका अर्थ है- ज्ञान के साथ विवेक, ‘यश का पथ’ का अर्थ है सफलता का मार्ग। यह हमें सिखाता है कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं बल्कि मेहनत ईमानदारी अनुशासन और निरंतर सीखने रहने की भावना से मिलती है।”

उन्होंने कहा-“आज तकनीक की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है, हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चर्चा हो रही है। कोई भी AI मनुष्य के विवेक और निर्णय क्षमता को प्रभावित नहीं कर सकती। आपको तकनीक से डरना नहीं बल्कि तकनीक को अपना हथियार बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की जो आर्थिक इमारत खड़ी होगी उसका नक्शा और ब्लूप्रिंट आप सब युवा साथी ही तैयार करेंगे। अपनी कलम की ताकत का इस्तेमाल ईमानदारी से करने, हर एक हस्ताक्षर देश के निर्माण के लिए करने का और विकसित भारत के सबसे मजबूत सिपाही बनने का आज संकल्प लें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *