Haryana: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Haryana:

Haryana: कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार की तारीफ करते हुए कहा की ‘लगभग 1 हजार 300 किलोमीटर का नेशनल हाईवे 12 सालों में हरियाणा के अंदर बना है। यमुनानगर में 8469 करोड़ रुपए की लागत से बना 800 मेगावाट का दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर स्टेशन भी प्रधानमंत्री जी ने हरियाणा की धरती को डेडिकेट किया है’।

Read Also-Haryana: CM सैनी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती समारोह में शिरकत कर भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित

‘रेवाड़ी बायपास भी लगभग 1070 करोड़ रुपए की लागत से हरियाणा को समर्पित किया गया है। 112 नेशनल हाईवे 1 लाख करोड़ रुपए की लागत से हरियाणा को समर्पित किया गया है। हरियाणा ने रोडवेज, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर हर दृष्टि में बहुत तीव्र गति से विकास किया है । दुनिया की सबसे बड़ी मारुति सुजुकी की फैक्ट्री लगभग 35 हजार करोड़ की लागत से हरियाणा के खरखौदा में लग रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नॉनस्टॉप हरियाणा तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है’ ।

Read Also-तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, लॉरी और ट्रैक्टर की टक्कर से चार मजदूरों की मौत

आगे जे पी नड्डा ने कहा – ‘हरियाणा में 24 की 24 फसलें MSP पर खरीदी जाती है। हमारी सरकार ने हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना खर्ची बिना पर्ची सरकारी नौकरियां दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को रेवाड़ी में लगभग 1100 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे एम्स की सौगात दी है। देश का सबसे बड़ा एम्स का कैंसर सेंटर झज्जर में बना है। अंबाला को भी दिया गया कैंसर केयर हॉस्पिटल का तोहफा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य प्रतिमा लगाने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *