तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, लॉरी और ट्रैक्टर की टक्कर से चार मजदूरों की मौत

Tamil Nadu Accident:

Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में पनरुति के पास रविवार को खेत में काम करने वाले मजदूरों को ले जा रही एक मिनी-लॉरी काजू की लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-टिपर से टकरा गई, जिससे चार खेतिहर मजदूरों की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read Also: बुलेट ट्रेन को मिलेगी रफ्तार, रेल टनल बोरिंग मशीन TBM से मुंबई में टनल बनाने का काम शुरू

पुलिस के अनुसार, मारुंगुर निवासी वेलमुरुगन ट्रैक्टर-टिपर चला रहा था और काजू की लकड़ी ले जा रहा था, तभी पनरुति रूट पर पनिकनकुप्पम के पास ये हादसा हुआ।बताया जा रहा है कि कुरिंजिपाडी के वेंकटांपेट्टई से 10 से ज्यादा महिला खेतिहर मजदूरों को काम की जगह ले जा रही मिनी-लॉरी ट्रैक्टर-टिपर के पिछले हिस्से से टकरा गई।Tamil Nadu Accident: 

Read Also:  Bollywood: 61 की उम्र में फिर दूल्हा बने अभिनेता आमिर खान, गौरी स्प्रैट को बनाया हससफर

रानी और उनके पति रविचंद्रन की मौके पर ही मौत हो गई। आठ और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।घायलों में से दो, जिनकी पहचान गांधीमती और सत्या के तौर पर हुई है कि इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या चार हो गई।बाकी छह घायलों का कुड्डालोर के सरकारी मुख्यालय अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *