दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सड़कों पर भरा पानी, IMD ने रेड अलर्ट किया जारी

Weather News:

Weather News: दिल्ली-NCR में गुरुवार सुबह बादल छाए रहे जबकि रात भर हुई बारिश के कारण सुबह सड़कों पर पानी भरा रहा और कई पेड़ उखड़ गए। मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज दिन के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 72.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान लोधी रोड मौसम केंद्र में 80.2 मिलीमीटर, रिज में 77.8 मिलीमीटर, पालम में 63.0 मिलीमीटर और आयानगर में 57.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।Weather News:

Read Also: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के विकास को मिलेगी रफ़्तार

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए चेतावनी दी कि दिन में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। लगातार कई घंटों तक हुई बारिश से सड़कों पर अव्यवस्था बढ़ गई, पेड़ उखड़ गए और कई इलाके जलमग्न हो गए।

Read Also: HARYANA: सिरसा में ज़मीन अधिग्रहण के बदले ज़्यादा मुआवज़े की मांग को लेकर किसान बिजली के टावरों पर चढ़े

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पूर्व दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में राजा धीर सिंह मार्ग पर दो पेड़ उखड़ गए जिससे वहां यातायात बाधित हुआ।उन्होंने बताया कि इस्कॉन मंदिर के पास एक पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया जबकि दूसरा नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के बाहर गिरा। विकास मार्ग, पूर्वी दिल्ली के इलाकों, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मुनिरका, सदर बाजार और द्वारका समेत दिल्ली के कई हिस्सों में जलजमाव की खबर मिली। Weather News:


जलजमाव के कारण दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी रही। कई यात्रियों और निवासियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा की।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून मध्य भारत से उत्तर की ओर खिसककर हिमालय की तलहटी की ओर छा गया है जिसके कारण पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।उन्होंने कहा कि जब तक यह प्रणाली और अधिक उत्तर की दिशा में नहीं बढ़ जाती तब तक दिल्ली में व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है; इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 61 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *