Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में भूस्खलन में गुरुवार को आपदा स्थल से तीन और शव मिलने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जो तीन शव बरामद किए गए हैं उनकी पहचान प्रवासी श्रमिकों के तौर पर हुई है जिनमें उत्तर प्रदेश से सर्वेक्षणकर्ता अजहरुद्दीन अंसारी, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले इंजीनियर राहुल शर्मा और बिहार निवासी खुदाई करने वाली मशीन (एक्सकेवेटर) के ऑपरेटर मोहम्मद इमरान शामिल हैं। Wayanad Landslide:
Read Also: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के विकास को मिलेगी रफ़्तार
इससे पूर्व, केरल के मंत्री ए.पी. अनिल कुमार और टी. सिद्दिक ने पत्रकारों को बताया था कि वायनाड भूस्खलन में आपदा स्थल से एक शव सुबह जोन एक से बरामद किया गया जहां तलाश अभियान चलाया जा रहा है, जबकि अन्य शव नदी से बरामद किए गए।अनिल कुमार ने कहा, ‘‘इलाके के जोन एक और दो में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। नदी के पास भी तलाशी अभियान पर ध्यान दिया जाएगा।’’
Read Also: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के विकास को मिलेगी रफ़्तार
सिद्दिक ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम व्यिथिरी तालुक अस्पताल में किया जाएगा और कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्हें संरक्षित करके रखा जाएगा।वायनाड और कोझिकोड जिलों को जोड़ने वाले अनाक्कोम्पोयिल-मेप्पाडी सुरंग परियोजना वाली जगह पर सात जुलाई को भूस्खलन हुआ था। वर्तमान में इस घटना में दो लोग लापता हैं।मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने बुधवार को कहा था कि खोज एवं बचाव अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी। Wayanad Landslide:
उन्होंने यह भी बताया था कि घटना में घायल 10 लोगों में से तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, चार अब भी अस्पताल में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है और तीन अन्य गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
