CM विजय का पलटवार- ‘आपको क्या दिक्कत है?’ स्टालिन की ‘शूटिंग’ वाली टिप्पणी पर जवाब

CM

CM विजय ने कहा कि वह जब चाहें और जितनी बार चाहें, जनता से मिलेंगे… उपचुनाव प्रचार के दौरान चाय पीने और ट्रैक्टर चलाने को लेकर DMK प्रमुख एमके स्टालिन के निशाने पर आए मुख्यमंत्री ….

News Desk : तमिलनाडु में मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी विजय के प्रचार अभियान पर DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने सवाल उठाए थे। स्टालिन ने विजय के चाय की दुकान पर लोगों के साथ चाय पीने और ट्रैक्टर चलाने जैसे कार्यक्रमों को ‘शूटिंग’ बताते हुए उनके प्रचार अभियान पर तंज कसा था।CM

Read Also: West Bengal में 6 महीने में लागू होगा UCC? ‘लव और लैंड जिहाद’ पर भी सख्त कानून का ऐलान

इसके जवाब में विजय ने कहा कि वह ऐसे नेता नहीं हैं जो केवल चुनाव के समय लोगों से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि वह जब चाहें और जितनी बार चाहें, अपने लोगों के बीच जा सकते हैं। विजय ने पलटवार करते हुए सवाल किया कि आखिर इसमें किसी को परेशानी क्यों हो रही है। यह बयान उन्होंने मदुरंतकम और धारापुरम में उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान दिया। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।CM

Read Also: TMC से राज्यसभा पहुंचीं कोयल मल्लिक कौन हैं ? जिस सीट से दिया इस्तीफा, अब BJP ने उसी सीट से उतारा

दरअसल, विजय ने मदुरंतकम में चुनाव प्रचार के दौरान कई गांवों का दौरा किया था। इस दौरान वह सड़क किनारे चाय की दुकान पर रुके, लोगों के साथ चाय पी और ट्रैक्टर भी चलाया। स्टालिन ने इसी को लेकर कहा था कि मुख्यमंत्री अब चुनाव के दौरान हर गली में पहुंच रहे हैं, जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान उनका प्रचार अपेक्षाकृत सीमित था। स्टालिन ने विजय के अभियान को ‘शूटिंग’ बताते हुए चाय पीने और लोगों को 500 रुपये देने के दृश्य पर भी सवाल उठाए।CM

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *